अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली से व्यक्ति गंभीर घायल 

दसूहा, 01 अप्रैल - (संदीप उत्तम) - दसूहा शहर के निवासी की अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली से घायल हो जाने का समाचार मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह उर्फ गिंन्दू पुत्र अजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-13 दसूहा अपने घर में अलमारी साफ कर रहा था कि अचानक उसके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गया जिससे गोली चली और उसकी टांग के ऊपरी हिस्से में जा लगी। घायल हालत में गुरविंदर सिंह को दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उनको जालंधर रैफर कर दिया गया है। फिलहाल दसूहा पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है।