पाक जल सेना के पास रहस्यमयी पनडुब्बी होने का हुआ खुलासा

अमृतसर, 16 अप्रैल (सुरिन्द्र कोछड़): पाकिस्तान की सेना एक बहुत घातक पनडुब्बी का प्रयोग कर रही है जिसको अभी तक दुनिया से छिपाकर रखा हुआ है। यह रहस्यमयी पनडुब्बी पाक के कराची शहर में पी.एन.एस. इकबाल विशेष नेवल बेस में तैनात है। अमरीका मैगजीन फोर्ब्स की एक रिपोर्ट अनुसार पाकिस्तानी नेवी इस घातक पनडुब्बी का प्रयोग करती है और इसका नाम एक्सक्राफ्ट रखा गया है। पाकिस्तान ने इस पनडुब्बी के बारे में जो चीज गोपनीय रखी है, उसका अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस बारे किसी किताब या दस्तावेज में कोई उल्लेख नहीं है। फोर्ब्स के अनुसार पहली बार दुनिया को इस रहस्यमयी पनडुब्बी बारे पता चला है। उक्त मैगजीन के साथ ही यह भी लिखा है कि पनडुब्बी के सही नाम और यह क्या करती है, बारे अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की उक्त एक्सक्राफ्ट पनडुब्बी बहुत छोटी परन्तु घातक है। यह स्पैशल फोर्सों हेतु तैयार की गई है। यह पनडुब्बी 55 फुट लम्बी और 7 से 8 फुट तक चौड़ी बताई जा रही है। सैटेलाईट द्वारा मिली तस्वीरों से पता चलता है कि यह पाक पनडुब्बी बहुत कम पानी में जाती है और ज्यादातर समय यह पी.एन.एस. इकबाल विशेष नेवल बेस पर ही रहती है। बताया जा रहा है कि केवल वर्ष 2016 में ही इस पनडुब्बी की एक स्पष्ट तस्वीर सामने आई थी।