राजा वड़िंग ने प्रदेश की अफसरशाही पर साधा निशाना 

चंडीगढ़,11 मई - (विक्रमजीत सिंह मान) - शनिवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के दौरान कुछ मंत्रियों और मुख्य सचिव के बीच बहस होने बाद में कुछ मंत्री मीटिंग से वॉकआउट कर गए थे। जिसके बाद कांग्रेसी विधायक अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश की अफसरशाही को निशाने पर लिया और आज उन्होंने फिर से मुख्य सचिव पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते कहा कि क्या सीनियर अधिकारी अपने पारिवारिक सदस्यों के व्यापार के बारे खुलासे करेंगे जोकि प्रदेश के हित में हैं।