पूजा शर्मा ने निभाया था द्रौपदी का किरदार

लॉकडाउन के दौरान कई शोज री टेलिकास्ट हो रहे हैं। बी आर चोपड़ा की महाभारत के बाद स्टार प्लस का महाभारत शो भी वापस आ रहा है। शो में द्रौपदी का किरदार पूजा शर्मा ने निभाया था। हाल ही में पूजा ने शो को लेकर बात की। पूजा ने कहा, जब मुझे कास्टिंग डायरेक्टर ने ऑडिशन के लिए फोन किया था। मैं ऑडिशन देने गई और अगले दिन मेरा लुक टेस्ट हुआ। उस वक्त मैंने देखा कि वहां टीम के लोग मेरे आउटफिट को लेकर बात कर रहे थे। मैंने उन्हें कहा कि अभी तक ये शो मैंने साइन नहीं किया है। ये बस लुक टेस्ट है। लेकिन शायद उन्होंने मेरा सेलेक्शन कर लिया था।बता दें कि महाभारत के जरिए पूजा शर्मा ने टीवी डेब्यू किया था। अपने करेक्टर की तैयारी पर बात करते हुए पूजा ने कहा, मैंने द्रौपदी के रोल के लिए काफी पढ़ा। हालांकि मैंने बीआर चोपड़ा की महाभारत नहीं देखी क्योंकि मैं डायरेक्टर का विजन फॉलो करना चाहती थी।द्रौपदी के चीर हरण सीन को लेकर पूजा ने कहा, ये सीन 20 दिन में शूट हुआ था। मैं ये नहीं कहूंगी कि ये शूट मेरे लिए मुश्किल था क्योंकि राइटर्स ने ग्राउंड वर्क काफी अच्छे से किया था। स्टोरी इतने अच्छे से लिखी थी कि मैं एक भी पल कमजोर नहीं पड़ी।इसी शो में शहीर शेख ने अर्जुन का किरदार निभाया था। शहीर ने बताया था कि महाभारत के 2 सीन से उनकी जिंदगी पर काफी असर पड़ा था। शहीर ने कहा, द्रौपदी चीर हरण के सीन के बाद मैं काफी डिस्टर्ब हो गया था। मैं 10-15 दिन तक बहुत उदास था। मैंने इन दिनों किसी से बात नहीं की थी। जो द्रौपदी के साथ हुआ था वो आज भी होता है।