प्रोड्यूसर बनीं दिव्यांका त्रिपाठी बनाएंगी टीवी शो

हिना खान के बाद अब टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी प्रोड्यूसर बन गई हैं। अपने पति विवेक दहिया के साथ उन्होंने एकप्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम है श्रवन रीजन फिल्म्स’ खास बात ये है कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपनेबिजनेस वेंचर को अंजाम दिया है। दोनों अभी तक अपने वीडियोज बनाते थे जो काफी पॉपुलर हुए।लॉकडाउन के दौरान इन दोनों के वीडियोज को काफी पसंद किया गया। इसीलिए अब ये मिलकर शोज बनाने जा रहे हैं।शुरुआत वेब से होगी और आगे जाकर फिल्म्स और टीवी शोज भी बनाएंगे। दिव्यांका और विवेक को टीवी का पावर कपलकहा जाता है। दोनों ने नच बलिये 8 जीता और तब से दोनों की लोकप्रियता बढ़ी है। दिव्यांका ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे सीरियल्स से कामयाबी पा चुकी हैं।