गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार नौजवान की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जालंधर, 24 जून - 21 जून को थाना रामा मंडी जालंधर की तरफ से सुच्ची पिंड में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किये जुगराज सिंह निवासी कत्थूनंगल (अमृतसर) के कोरोना के नमूने लिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। जिसके बाद थाने में दहशत फैल गई है। इसके बाद अब एएसआई जसविन्दर सिंह, हेड कांस्टेबल ओंकार सिंह और कांस्टेबल परमिन्दर सिंह और मलकीत सिंह के नमूने लेकर उनको क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसकी पुष्टि एसीपी केंद्रीय हरसिमरत सिंह चेतरा ने की।
#गोली चलाने के मामले
# गिरफ्तार नौजवान
# कोरोना रिपोर्ट
# पॉजिटिव