मंडी के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 5 जुलाई - हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही के बीच मंडी जिले में लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ ने पूरे पहाड़ी राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन क्षेत्र की भौगोलिक जटिलता राहत कार्यों में बड़ी बाधा बन रही है।

#मंडी