हिमाचल प्रदेश: कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
बगसियाड़ (हिमाचल प्रदेश), 6 जुलाई - मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बादल फटने और बाढ़ प्रभावित थुनाग इलाके का दौरा किया। इस मौके पर कंगना रनौत ने कहा, "बादल फटने के बाद यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। थुनाग इलाके और आस-पास के इलाकों में सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार और प्रशासन स्थिति पर करीब से नज़र रखे हुए हैं और राहत कार्य जारी है। सड़क संपर्क बहाल किया जा रहा है। हमारी टीमें हर प्रभावित इलाके में हैं।"
इससे पहले कंगना रनौत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में न पहुंचने को लेकर कई सवाल उठे थे, जिसके चलते कंगना रनौत को सफाई भी देनी पड़ी थी।
#हिमाचल प्रदेश: कंगना रनौत ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा