हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही- जय राम ठाकुर
शिमला, 7 अप्रैल - इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में CBI जांच की मांग पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही। परिवार की मांग है कि CBI जांच होनी चाहिए। हमने विधानसभा में भी ये बात रखी। बहुत बड़ी प्रश्न खड़े हो रहे हैं। लेकिन सरकार ने CBI जांच से मना कर दिया। सरकार की तरफ से 15 दिन का समय मांगा गया था जो पूरे हो गए हैं। लोग न्याय के लिए सड़कों पर निकल आए हैं।
#हिमाचल प्रदेश
# सरकार
# कानून-व्यवस्था
# जय राम ठाकुर