भारतीय नागरिकों को लाने के लिए आईएनएस जलाश्व पहुंचा ईरान

नई दिल्ली, 25 जून - भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नागरिकों को वापस ले जाने के लिए बुधवार को ईरान के बांदर अब्बास पहुंचा। यहां फंसे भारतीय नागरिक आज जहाज में सवार होकर अपने देश के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी भारतीय नौसेना ने दी।