बुर्ज जवाहर वाला मामले में सात अभियुक्त गिरफ्तार, आज किया जायेगा अदालत में पेश  

चंडीगढ़, 04 जुलाई - रणबीर सिंह खटड़ा की अगुवाई वाली पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बुर्ज जवाहर वाला मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जोकि 2015 में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के बारे में था। कोटकापुरा और फरीदकोट से आधी रात को गिरफ्तारियां हुईं है। एक आरोपी पहले जेल में मारा गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।