कानपुर एनकाउंटर, कुख्यात विकास दुबे फरार, जेसीबी से ढहाया जा रहा उसका घर

कानपुर, 04 जुलाई - कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे का घर जेसीबी से ढहाया जा रहा है। विकास दुबे का किलेनुमा घर बिकरू गांव में स्थित है, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं।