मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

नई दिल्ली, 06 अगस्त - मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। मनोज सिन्हा मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से कल इस्तीफा दे दिया था।