अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, जांच जारी

वाशिंगटन,11 अगस्त - अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई है। यह घटना उस समय घटी जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस वार्ता कर रहे थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।