कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली,12 अगस्त - कांग्रेस नेता और पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा से निधन हो गया है। शाम तक टीवी डिबेट में शामिल रहे राजीव त्यागी के अचानक निधन से सभी हैरत में हैं। पार्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और परिवार को संवेदनाएं।