सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात 

रांची, 29 अगस्त - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में दोनों ने एक-दूसरे को करम पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी राज्यपाल को दी।