भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

पठानकोट,14 सितंबर - (संधू/चौहान/आशीष शर्मा ) - कोरोना महामारी के दौरान जारी आदेशों के उल्लंघन के आरोपों के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित पांच अन्य व्यक्तियों पर नियमों के उल्लंघन करने को लेकर पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर एक में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व पार्षद विक्की रामपाल ,सुदेश शर्मा, संजय शर्मा, सुनील कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त इस मामले में 35-40 अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है।