जंडियाला गुरू के नजदीकी गांव देवीदासपुर में मुख्य रेल मार्ग पर चौथे दिन भी धरना जारी

जंडियाला गुरू, 27 सितंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र द्वारा पास किये गए कृषि सुधार बिलों के खिलाफ किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन आज चौथे दिन जंडियाला गुरू के नजदीकी गांव देवीदासपुर में मुख्य रेल मार्ग दिल्ली-अमृतसर पर भारी संख्या में किसानों, मज़दूरों और नौजवानों के साथ केसरी दुपट्टे लेकर धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।