21वीं सदी में गोलों के सैंकड़े लगाने वाले फुटबालर

21वीं सदी के पहले दो दशकों में विभिन्न फुटबाल खिलाड़ियों द्वारा अपने देशों या क्लबों के लिए किये गोलों के आंकड़ों का लेखा-जोखा बड़ा दिलचस्प है। इस सदी में अपने देश तथा क्लब की ओर से सबसे अधिक गोल करने या गोल बनाने में सहायक सिद्ध होने वाले खिलाड़ियों में सर्वोत्तम फुटबालर अर्जेंटीनी खिलाड़ी लियोन मैसी का नाम आता है, जो अब तक 705 गोल कर चुका है और 326 गोल करने में मुख्य सहायक की भूमिका निभा चुका है। इस तरह लियोन मैसी कुल 1002 गोल कर चुका है। यह करिश्मा (एक हज़ार गोल) करने वाला मैसी 21वीं सदी का इकलौता खिलाड़ी है। दूसरे स्थान पर पुर्तगाल के सितारे क्रिस्टिनो रोनाल्डो का नाम आता है, जो अपने क्लब तथा देश के लिए 998 गोल कर चुका है। रोनाल्डो इस सदी में 742 गोल कर चुका है और 246 गोल अपने साथियों से करवा चुका है। रोनाल्डो इकलौता खिलाड़ी है जो चार चैम्पियनशिपों में गोल कर चका है और 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाला इकलौता यूरोपीयन खिलाड़ी है। तीसरे स्थान पर 39 वर्षीय जलतान इब्राहीमो है जो अब तक अपनी टीमों के लिए 501 गोल कर चका है और 201 गोल करवाने में मुख्य भूमिका निभा चुका है। इस तरह जलतान 702 गोलों का सृजक बन चुका है। स्वीडन का यह खिलाड़ी ए.सी. मिलान (54) तथा इंटर मिलान (57) के लिए 50 से अधिक गोल करने वाला विश्व का इकलौता खिलाड़ी है। अधिक गोल करने के मामले में चौथा स्थान उरूगवे के खिलाड़ी लुइस सुआरेज़ का है। लुइस अपनी टीमों के लिए 463 गोल कर चुका है और 287 गोल करवाने में अन्य खिलाड़ियों की सहायता कर चुका है। इस तरह लुइस कुल 730 गोलों का सृजक बन चुका है। उसका नाम ला लीगा के एक सीज़न में 40 से अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। पोलैंड के तेज़ तर्रार खिलाड़ी राबर्ट लेवांडोवस्की (32) का सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में पांचवां स्थान है। वह इस सदी में अब तक अपने क्लबों तथा देश के लिए 477 गोल करवाने में मददगार बन चुका है। इसके बाद छठे स्थान पर फ्रांस के फुटबालर थिएरी हैनरी का नाम आता है। हैनरी इस सदी में अपनी टीमों के लिए 369 गोल दाग चुका है और 190 गोल बनाने में साथी खिलाड़ियों की मदद कर चुका है। इस तरह हैनरी का कुल 559 गोल करने में योगदान रहा है। अरसनल के लिए आठ सीज़न खेलने वाला यह खिलाड़ी 253 गोल करके, अपने क्लब के इतिहास का सर्वोत्तम गोल स्कोरर बन चुका है और वह फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए भी 51 गोल कर चुका है। अर्जेटीना का सितारा सरजीओ एगैरो अपनी टीमों के लिए गोल करने के मामले में सांतवें स्थान पर है। वह स्वयं 414 गोल करने के अतिरिक्त 135 गोल करने में सहायक की भूमिका निभा चुका चुका है। इस प्रकार सरजीओ अपनी टीमों के लिए 549 गोलों में भागीदर बन चुका है। प्रीमियर लीग में 180 गोल करके वह चौथा सर्वोत्तम गोल स्कोरर है। इसके बाद आठवें स्थान पर इंग्लैंड के प्रसिद्ध फुटबालर वाइने रोनी का नाम आता है, जो अपनी टीमों के लिए 366 गोल कर चुका है और 179 गोल करवाने में अहम भूमिका निभा चुका है। इस तरह रोनी 545 गोलों का सृजक बन चुका है। वह मानचैस्टर यूनाइटिड के लिए 253 तथा अपने देश इंग्लैंड की टीम के लिए 53 गोल करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी भी बना। अफ्रीका के सर्वोत्तम खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुका सैमुअल ईटो अपनी टीमों के लिए 408 गोल कर चुका है और 116 गोलों का सूत्रधार बन चुका है। इस तरह फुटबाल इतिहास में 524 गोलों का सृजक सैमुअल 21वीं सदी का 9वां सवोत्तम गोल स्कोरर बन चुका है। फ्रांस के करीम बैंजेमा 21वीं सदी में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 10वें स्थान पर आता है। वह अपनी टीमों के लिए 343 गोल कर चुका है और 180 गोल करवाने में साथी खिलाड़ियों का साथ दे चुका है। इस तरह करीम कुल 523 गोलों का सृजक बन चुका है।

 -मो. 97795-90575