सोशल मीडिया पर भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है फुटबालर रोनाल्डो

विश्व में जहां खिलाड़ियों को शारीरिक पक्ष से तंदुरुस्त एवं ताकतवर जाना जाता है, वहीं खिलाड़ी मानसिक रूप में भी चुस्त-दुरुस्त होने का सबूत सोशल मीडिया के माध्यम से भी दे रहे हैं। अपनी ज़बरदस्त शारीरिक समर्था से लोगों के मन में स्थान बनाने के साथ-साथ वर्तमान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी अन्य क्षेत्रों की प्रसिद्ध शख्सियतों को पछाड़ रहे हैं जिसका उदाहरण पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता से मिलती है। हाल ही में सोशल मीडिया के भिन्न-भिन्न प्लेटफार्मज़ संबंधी जारी हुए आंकड़े हैरान करने वाले हैं। विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबालरों में शामिल पुर्तगीज़ खिलाड़ी क्रिस्टियानों रोनाल्डो इस समय इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फालो किया जाने वाला शख्स है। इस प्लेटफार्म पर 300 मिलीयन लोगों का चहेता बनने वाला रोनाल्डो विश्व का इकलौता सैलीब्रिटी है। अपने इस बड़े दायरे के कारण वह प्रत्येक इंस्टाग्राम पोस्ट से 6.57 करोड़ रुपये कमाता है। ट्विटर पर उसके 92.3 मिलीयन और फेसबुक पर 148 मिलीयन प्रशंसक हैं। आज कल रोनाल्डो द्वारा ट्विटर पर जारी किये जाते फोटो ब्लागर्स बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2019-20 में रोनाल्डो ने सोशल मीडिया के माध्यम से 50 मिलीयन डालर की कमाई की। इस मामले में दूसरे स्थान पर डब्ल्यू.डब्ल्यू.एफ. के पहलवान  से लेकर हालीबुड के सितारे के रूप में लोकप्रियता प्राप्त करने वाले ‘द रॉक’ का नाम आता है जिसके इंस्टाग्राम पर 246 मिलीयन प्रशंसक हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक लोकप्रिय  विश्व की शीर्ष शख्सियतों 10 शख्सियतों में फुटबाल लियोनमैसी का नाम भी शामिल है। मैसी के इंस्टा पर 219 मिलीयन प्रशंसक हैं। यदि भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान विराट कोहली भी इस समय सोशल मीडिया पर एशिया का सबसे लोकप्रिय शख्स बना हुआ है। कोहली के इंस्टाग्राम पर 129 मिलीयन के लगभग प्रशंसक हैं और वह इस प्लेटफार्म पर एशिया का अव्वल नम्बर सैलीब्रिटी है। विश्व भर के क्रिकेटरों में भी पहले स्थान पर है। उसके ट्विटर पर भी 42.5 मिलीयन प्रशंसक हैं। कोहली अपनी एक पोस्ट से 2.4 करोड़ रुपये कमा लेता है। कहा जाता है कि एक आम भारतीय जितनी कमाई एक वर्ष में करता है, कोहली उतनी कमाई सिर्फ 6 घंटों में कर लेता है। कोहली जहां सोशल मीडिया पर विश्व का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर है, वहीं उसकी ब्रांड वैल्यू भी सबसे अधिक है। इस कारण ही वह विश्व में सबसे अधिक वार्षिक  कमाई करने वाला क्रिकेटर भी है। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि विराट कोहली फिटनैस और सोशल मीडिया मैनेजमैंट के मामले में काफी सीमा तक फुटबालर क्रिस्टियानों रोनाल्डो के पद-चिन्हों पर चलता है।

-मो. 97795-90575