सुशील मोदी का छलका दर्द, बोले - कार्यकर्ता का पद तो कोई नहीं छीन सकता

पटना,15 नवंबर - बिहार में नई सरकार के गठन के मद्देनजर आज कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इस बैठक के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लगभग सभी पदों की जानकारी तो दे दी लेकिन उपमुख्यमंत्री पद पर चुप्पी साध गए। जिसके बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का पद तो उनसे कोई छीन नहीं सकता।