बुलंदशहर में आत्मदाह का प्रयास करने वाली दुष्कर्म पीड़िता का निधन

बुलंदशहर, 18 नवंबर - बुलंदशहर में कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास करने वाली दुष्कर्म पीड़िता का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा, "हमने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। 7 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"