अजनाला और जंडियाला गुरू में 'भारत बंद' को मिला भारी समर्थन 

जंडियाला गुरू /अजनाला, 08 दिसंबर - (रणजीत सिंह जोसन/गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - किसान संगठनों द्वारा कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए आज देशभर में दिए गए बंद के ऐलान पर जंडियाला गुरू शहर और इसके आसपास का क्षेत्र पूर्ण तौर पर बंद रहा और बंद के दौरान किसानों, व्यापारियों, दुकानदारों, कारोबारियों, मज़दूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, नौजवानों द्वारा 'भारत बंद' को सफल बनाने के लिए भारी समर्थन दिया गया।

अजनाला में भारत बंद को मिला पूर्ण समर्थन
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आज दिए गए 'भारत बंद' के ऐलान को अजनाला क्षेत्र में भी पूर्ण समर्थन मिला है। शहर के सभी बाजार पूर्ण तौर पर बंद हैं और कुछ समय के बाद अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ रोष  प्रदर्शन किये जाएंगे।