लाडोवाल टोल प्लाजा पर डॉ. अम्बेडकर फोर्स पंजाब के पदाधिकारियों ने रखी भूख हड़ताल

लाडोवाल,16 दिसंबर - (बलबीर सिंह राणा) - लाडोवाल टोल प्लाजा पर डॉ. अम्बेडकर फोर्स पंजाब के समूह पदाधिकारियों द्वारा भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखी गई। सभी पदाधिकारियों को बाबा कुलवंत राय भरोमजारा वालों ने जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल तोड़ी। इस मौके पर एकत्रित हुए किसानों द्वार मोदी सरकार का पुतला भी जलाया गया और मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।