आज महाराष्ट्र के 21 जिलों से हजारों किसान करेंगे दिल्ली कूच

मुंबई, 21 दिसंबर - दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों काफिला लागातर बढ़ रहे है। देश के अलग-अलग हिस्सों से किसान दिल्ली बॉर्डर का रुख कर रहे हैं। आज महाराष्ट्र के 21 जिलों से हजारों किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। सड़क मार्ग से जाने वाले यह सभी किसान करीब 3 से 4 दिन में दिल्ली पहुंचेंगे। किसान महासभा की अगुवाई में यह सभी किसान इस आंदोलन में शामिल होंगे और आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। किसान नेता डॉ. अजीत नवले ने कहा कि अगर देश के हर राज्य से किसानों का जत्था दिल्ली आना शुरू हो जाए तो किसानों की मांग को सरकार को मानना ही पड़ेगा।