भारत में दर्ज हुए 10,064 नए कोरोना केस, 137 की मौत

नई दिल्ली, 19 जनवरी - भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,064 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,81,837 हुई। 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,556 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,00,528  है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,28,753 है।