दिल्ली मोर्चे में डटे एक और किसान की मौत

नई दिल्ली, 23 जनवरी - खेती कानूनों के विरुद्ध सिंघू बॉर्डर पर हो रहे आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान रतन सिंह (75) पुत्र सदागर सिंह गांव कोटली प्रेमे शाह जोन कत्थूनंगल तहसील मजीठा जिला अमृतसर का रहने वाला था और वह किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब का वर्कर था। यह जानकारी किसान-मज़दूर संघर्ष समिति के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर द्वारा दी गई है।