दिल्ली मोर्चे से गांव लौटे बुजुर्ग किसान की मौत

खालड़ा, 04 अप्रैल - (जजपाल सिंह जज) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में दिल्ली मोर्चे में गए गांव माड़ी मेघा के बुजुर्ग किसान गुरबचन सिंह (75) की मामूली बीमारी के बाद मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही दिल्ली मोर्चे से गांव लौटे थे।