किसान ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त 

तपा मंडी, 26 फरवरी - (विजय कुमार) - खेती कानूनों के विरुद्ध किये जा रहे संघर्ष से लौटे तपा मंडी के गांव जैमल सिंह वाला के किसान सतवंत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह (30) ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उल्लेखनीय है कि मृतक नौजवान किसान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर का मैंबर था।