तमिल सिनेमा में कमबैक करेंगी पूजा हेगड़े 

अभिनेत्री पूजा हेगड़े  जल्दी ही प्रभास के साथ राधे-श्याम  में नजर आएंगी। फिल्म  सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक पूजा हेगड़े  विजय  की अगली फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।  बता दें कि  पूजा हेगड़े जल्दी ही विजय के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर फि ल्म का नाम भी अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अभी इसे विजय 65 के तौर पर ही बुलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रभाष के साथ राधे- श्याम करने के बाद पूजा ने अपनी फ ीस में भी बढ़ोत्तरी की है और अब वो इस फि ल्म के लिए 2-5 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। याद दिला दें कि अगर पूजा इस फि ल्म में नजर आती हैं तो करीब 8 साल बाद तमिल सिनेमा में उनका कमबैक होगा। बता दें कि पूजा हेगड़े ने मुग्गामुदी से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। गौरतलब है कि पूजा हेगड़े साउथ इंडियन फि ल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं। बीते साल पूजा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फि ल्म में दिखाई दी थीं। ये फि ल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं अब पूजा राधे-श्याम और सर्कस में बिजी हैं। पूजा हेगड़े जल्द बॉलीवुड की फि ल्म सर्कस में नजर आएंगी  इस फि ल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं  इस फि ल्म में पूजा के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे इसके अलावा वह सलमान खान के साथ फि ल्म कभी ईद कभी दिवाली  में भी नजर आएंगी ।