शिरोमणि कमेटी सदस्य संत दलबार सिंह छीनीवाल का निधन 

महल कलां (बरनाला), 20 अप्रैल - (अवतार सिंह अणखी) - शिरोमणि अकाली दल के पुराने नेता और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य संत दलबार सिंह छीनीवाल (79) का आज सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चले रहे थे। उनके निधन पर अलग-अलग राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेताओं द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। वहीं संत दलबार सिंह छीनीवाल का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे गांव छीनीवाल कलां (बरनाला) में किया जायेगा।