टैनिस : म्यामी ओपन हुकराज़ और बार्टी के नाम खिताब 

टैनिस के ‘बिग थ्री’ रोज़र फैडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच की अनुपस्थिति में नौजवान पीढ़ी अपना कौशल दिखा रही है। पोलैंड के 24 वर्षीय खिलाड़ी हूवर्ट हरकाज़ ने इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर को मात देकर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीत लिया। विश्व की नम्बर एक महिला खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने मुकाबले के दौरान ब्यांका आंद्रीसकू के पांव पर चोट लगने से मुकाबले से हटने के कारण म्यामी ओपन टैनिस टूर्नामैंट में लगातार दूसरा खिताब जीत लिया। बार्टी ने खिताबी मुकाबले में पहला सैट अपने नाम किया था और दूसरे में वह 4-0 से आगे चल रही थी जब ब्यांका को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। इससे पहले म्यामी ओपन के महिला सिंगल्स के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने विक्टोरिया की अजारेंका को और जापान की नियोमी ओसाका ने बैल्जियम की एलिस मार्टिनस को हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एक और मुकाबले में यूक्रेन की एलिना सवितोलीना ने चैक गणराज्य की पेतरा कवितोव को हराया। पुरुष सिंगल्स मुकाबले में जापान के नेई निशीकेरी को यूनान के सिटसिपास ने मात दी। रूस के मेदवेदेव ने फ्रासिस टिढोय को हरा कर अंतिम चार में जगह बनाई। यूनान की 23 वर्षीय मारिया सकारी ने उल्टफेर करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन और विश्व की नम्बर एक जापान की नियोमी ओसाका को हरा दिया। पुरुष वर्ग में इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर ने एलैक्सांदर बुबलिक कोहरा कर सैमीफाइनल में प्रवेश किया। एश्ले बार्टी ने एलीना सवितोलीना को हराया। एक और सैमीफाइनल में ब्यांका आंड्रीसकू ने मारिया सकारी को मात दी। पुरुष सिंगल्स में पोलैंड के हूबर्ट हरकाज़ ने सिटपास को हराया। आंद्रे रुबलेव ने कोर्डा को हराया। येनिक सिनर ने स्पेन के राबर्टो बातिस्ता कोऔर
हूबर्ट हुरकाज़ ने आंद्रे रुबलेव बातिस्ता को हरा कर फाइनल में पहुंचे थे। हूबर्ट हुरकाज़ ने आंद्रे रुबलेव को मात दी थी।