सरकार ने व्हाट्सएप को चेताया, कहा - पॉलिसी वापस लो

नई दिल्ली, 19 मई - व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच महीने तक चले विवाद के बाद व्हाट्सएप ने 15 मई से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी भारत समेत कई देशों में लागू कर दी है। व्हाट्सएप की पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और व्हाट्सएप से जवाब मांगा था। इसी बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को अपनी नई पॉलिसी को वापस लेने का आदेश दिया है। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 18 मई को एक पत्र भी भेजा गया है।