गुरमीत राम रहीम को मिली पुलिस हिरासत में 48 घंटे की पैरोल

चंडीगढ़, 21 मई - (राम सिंह बराड़) - डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पुलिस हिरासत में 48 घंटे की पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां के ईलाज के लिए तीन सप्ताह के लिए पैरोल मांगी थी परंतु सुनारिया जेल अधीक्षक ने कल रात पुलिस हिरासत में उसे 48 घंटे की पैरोल प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार वह कल रात ही पुलिस हिरासत में गुड़गांव चला गया था।