यह सरकार किसान विरोधी है - हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली, 22 जुलाई - किसानों के विरोध प्रदर्शन पर शिरोमणि अकाली दल के नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसान पिछले 8 महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कहती है कि किसान हमसे बात करें लेकिन क़ानून वापस नहीं होंगे। जब आप ने कृषि क़ानून वापस नहीं लेने है तो किसान आपसे क्या बात करेंगे।