फगवाड़ा राष्ट्र राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में दो की मौत

फगवाड़ा, 27 अक्तूबर - (हरजोत सिंह चाना) - पिछली रात जालंधर-लुधियाना राष्ट्र राजमार्ग पर मोटरसाईकल स्वर दो व्यक्तियों पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान सुन्दर सिंह (23) पुत्र राजिन्दर सिंह निवासी लुधियाना और रवि गुप्ता (22) पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी न्यू विजय नगर जालंधर के तौर पर हुई है। घटना सम्बंधित जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ गगनदीप सिंह और जांच अधिकारी महेन्दर सिंह ने बताया कि मृतकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस द्वारा ट्राली को कब्जे में लेकर धारा 304-ए, 427 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।