ओलंपियन नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला

 नई दिल्ली 13 नवम्बर  तोक्यो ओलिंपिक में झंडा गाड़ने वाले गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंहि सहित 12 ऐथलीटों को शनिवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था।चोपड़ा सात अगस्त को तोक्यो खेलों में 87.58 मीटर के प्रयास के साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।