यूपी: चेकिंग पोस्ट पर बदमाशों ने पुलिस पर की फ़ायरिंग, जवाबी कार्यवाही में एक घायल 

यमुनापार, 14 नवम्बर - यमुनापार के एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि, "उत्तर प्रदेश के यमुनापार क्षेत्र में घुमंतू लोगों के ख़िलाफ़ तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग पोस्ट पर बदमाशों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने भी फ़ायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हुआ और 1 बदमाश पकड़ा गया। दोनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले हैं।"