मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले हुआ रद्द


मुंबई, 17 दिसंबर - कोरोना वायरस का प्रकोप अब मिस वर्ल्ड 2021 के ग्रैंड फिनाले इवेंट पर भी पड़ा है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है।  पोर्टो रीको में ये इवेंट आज सुबह करीब 4.30 बजे आयोजित किया जाना था।