पंजाब में बस पंजाबियत और पंजाब का कल्चर ही चल सकता है - राज्यवर्धन सिंह राठौर

चंडीगढ़, 05 फरवरी - पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि, "पंजाब में बेरोज़गारी को खत्म करना, पलायन को रोकना, किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना, उद्योग लेकर आना मुख्य मुद्दे हैं। यहां गन कल्चर, गैंग कल्चर नहीं चल सकता यहां पंजाबियत और पंजाब का कल्चर ही चल सकता है।"