सरकार ने भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों पर हटाया लागू प्रतिबंध 


नई दिल्ली, 17 फरवरी - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों और सीटों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद अब कितनी भी उड़ानें और चार्टर उड़ानें संचालित की जा सकती हैं। मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी में कहा गया है कि वह विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है।