चंडीगढ़ में बिजली संकट: प्रशासन की हड़ताली कर्मचारियों के साथ बैठक जारी


चंडीगढ़, 23 फरवरी - चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड के साथ लगते ग्राउंड में बिजली कर्मचारियों की दूसरे दिन भी रैली चल जारी है। इस रैली में हरियाणा के भी बिजली संगठन के कर्मचारी सहयोग देने पहुंचे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की यूटी पावरमैन यूनियन (चंडीगढ़) के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। यहां धरना में बैठे कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन और यूटी पावरमैन यूनियन के बीच क्या समझौता होता है। इसके बाद हड़ताल समाप्त की औपचारिक घोषणा की जाएगी।