INDIA गठबंधन पूरा फ्लॉप शो है - पीयूष गोयल

मुंबई, 16 मई - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के मुंबई उत्तर उम्मीदवार पीयूष गोयल ने चारकोप इलाके में रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के मुंबई उत्तर उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "... ममता बनर्जी पहले INDIA गठबंधन की सदस्य थी, उन्होंने कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया। अधीर रंजन चौधरी ने ममता जी के बारे में और ममता जी ने अधीर रंजन चौधरी के बारे में क्या कहा वह सबके समक्ष है... INDIA गठबंधन पूरा फ्लॉप शो है।"