कुछ हीरे अधिक कीमती क्यों होते हैं ?

दीदी, हीरा या डायमंड कीमती क्यों होता है जबकि वह होता तो एक पत्थर ही है?
दरअसल, हीरा सुंदर रत्न या जेम होता है और अपनी सुंदरता के कारण लोग उसे चाहते हैं जिससे वह कीमती बन जाता है।
अच्छा।
इंसान की जानकारी में हीरा सबसे सख्त पदार्थ है, इसका यह कठोरपन बहुत उपयोगी होता है। इस वजह से भी हीरा कीमती हो जाता है।
तो फि र ऐसा क्यों है कि एक हीरे की तुलना में दूसरा हीरा अधिक कीमती हो जाता है?
जो हीरे जेवरात में बिक्री के लिए ऑफ र किये जाते हैं उनमें रंग व गुणवत्ता के हिसाब से काफ ी अंतर होता है इसलिए कुछ हीरे अधिक कीमती हो जाते हैं।
लेकिन हीरे तो इन्द्रधनुष के सभी रंगों में उपलब्ध होते हैं।
कुछ रंगों के हीरे अन्य रंगों की तुलना में ज्यादा दुर्लभ होते हैं।
तो किस रंग के हीरे अधिक कीमती होते हैं?
जिनमें लाल या नीला रंग हो और जो क्लियर यानी रंगरहित हों। इसके अतिरिक्त एक अन्य गुण भी आवश्यक है।
वह क्या है?
हीरे की शुद्धता। हीरा पानी की बूंद की तरह शुद्ध भी हो सकता है और उसमें बाल से बारीक त्रुटि से लेकर बहुत बड़ा नुक्स भी हो सकता है।
विश्व में सबसे कीमती हीरा कौन-सा है?
कुछ हीरे इतने कीमती रहे हैं कि उनकी वास्तव में इतिहास में भी भूमिका रही है। इनमें से सबसे मशहूर हीरा है कोहिनूर, जिसका इतिहास किसी भी अन्य हीरे की तुलना में सबसे लम्बा रहा है। इस हीरे को पाने की इच्छा एशिया के शासकों में इतनी अधिक रही है कि 1400 से 1828 तक भारत में हुए अधिकतर युद्ध इसी के कारण हुए। इसके अतिरिक्त कोई अन्य हीरा जिसका ऐतिहासिक महत्व रहा हो। 44 कैरट का होप नामक ब्लू डायमंड भी अनेक हाथों से गुजरा है। होप जिसके पास रहा वह बदकिस्मत ही रहा। ओर्लोफ्फ, रीजेंट व कल्लिनन भी चर्चित हीरे हैं।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर