हम पाकि, नेपाल और बांगलादेश के बच्चों को लाने में भी सफल रहे - पियूष गोयल 

नई दिल्ली, 09 मार्च - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, "मुझे लगता है कि किसी और देश का ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जिसने इतनी गंभीरता से नागरिकों को घर लाने का काम किया। बड़े-बड़े देश भी विफल रहे हैं। चीन ने 5 तारीख को पहली बार कुछ लोगों को निकाला। अमेरिका ने सलाह दी की पहले ही निकल जाओ नहीं तो हम ज़िम्मेदार नहीं।" उन्होंने कहा कि, "हमने सिविल एविएशन और भारतीय वायुसेना के विमानों को भेजकर फंसे लोगों को वापस लाने में योगदान दिया। हम साथ में पाकिस्तान, नेपाल और बांगलादेश के बच्चों को लाने में भी सफल रहे हैं। बच्चों ने बताया कि कई अन्य देश के बच्चों ने भारत का तिरंगा लेकर निकलने में सफल हुए।"