आकर्षक लुक देती हैं टाइल्स फ्लोरिंग

वह जमाना गया जब घर की फ र्श बिल्कुल प्लेन हुआ करती थी। इसलिए टाइल्स फ्लोरिंग इन दिनों इंटीरियर प्रेमियों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। वैसे इसके कुछ व्यवहारिक फ ायदे भी हैं। स्टोन फ्लोरिंग के मुकाबले टाइल्स को बिछाना ज्यादा आसान है। इसे बार बार पॉलिश की भी जरूरत नहीं पड़ती और इससे जो मॉडर्न और स्मार्टी लुक मिलता है, वह तो है ही। टाइल्स का फ र्श इसलिए भी बेहतर होता है, क्योंकि यह दूसरे किसी भी फ र्श से ज्यादा टिकाऊ होता है। जहां लकड़ी और पत्थर के फ र्श पानी से जल्दी खराब हो जाते हैं तथा साफ - सफ ाई में काफ ी मुश्किलें पैदा करते हैं, वहीं टाइल्स का फ र्श साफ-सफ ाई में आसान होता है, पानी में जल्दी खराब होने का नाम नहीं लेता। वैसे इन दिनों स्टील टाइल्स भी खूब फैशन में है, लेकिन आज भी अगर ओवर आल देखा जाए तो वुडन टाइल्स सबसे ज्यादा मांग में रहते हैं। मौजेक और स्टोन फि निश टाइल्स भी लोगों को पसंद आते हैं। घर के मुख्य द्वार पर भी इन दिनों टाइल्स का अच्छा खासा चलन है। लोग इन दिनों मैट फि निश टाइल्स पर जोर दे रहे हैं। ग्लासी यानी चमचमाती लुक वाली टाइल्स का चलन अब कम है। हां, अगर आप चाहें तो टाइल्स में आजकल कई किस्म के काल्पनिक एक्सपेरिमेंट भी हो रहे हैं। मसलन- अगर आपके पास कोई खास थीम है,जिसे आप टाइल्स बनाने वाली कंपनी या बेचने वाले दुकानदार को कन्विंसिंग तरीके से समझा सकते हैं, तो वह आपके सपनों की कहानी को भी टाइल्स में पेश कर सकते हैं। यही वजह है कि कई जगहों पर खासकर जहां रचनात्मक काम खूब किया जाता है,  अगर आप भी अपने फ र्श को नया लुक देना चाहते हैं तो टाइल्स के विकल्प को ध्यान में रखें।-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर