'कांस फ़िल्म फेस्टिवल' में भारत को 'कन्ट्री ऑफ ऑनर' के रूप में चुना गया - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 04 मई - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, "'कांस फ़िल्म फेस्टिवल' में आधिकारिक रूप से भारत को 'कन्ट्री ऑफ ऑनर' के रूप में चुना गया है। हम कांस फ़िल्म फेस्टिवल में एक ही संदेश देना चाहते हैं कि 'इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड'। भारत को हम इस दिशा में प्रस्तुत करेंगे।"