कोशियारी के बाद सीएम ठाकरे भी कोरोना पॉजिटिव


मुंबई, 22 जून - एक तरफ जहां महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ठाकरे सरकार कभी भी गिर सकती है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता कमलनाथ और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने दी है।