दामाद ने ससुराल में घुसकर पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर किया हमला, खुद की आत्महत्या


मोगा, 09 जुलाई - (गुरदेव भाम) - मोगा के ततारीवाला गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ससुराल में घुसकर पत्नी समेत पहले घरवालों पर तलवार से हमला किया और फिर अपने गांव लौटकर खुद आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक मृतक गुरमुख सिंह (42) की पत्नी एक दिन पहले अपने माईके गई थी। गुरमुख सिंह बीती रात 2 बजे अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी, सास, ससुर, साले और उसके बच्चे पर तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरमुख सिंह फिर अपने गांव लौटा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस घटना में घायलों को फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।