सुखजिन्दर रंधावा के दामाद को अहम पद, आप ने उठाये सवाल


चंडीगढ़, 8 नवंबर - गृह मंत्री सुखजिन्दर रंधावा के दामाद को अहम पद दिया गया है। तरुणवीर सिंह लैहल को एडिशनल एडवोकेट जनरल लगाया गया है। जिसकी नियुक्ति के बाद आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाये हैं। राघव चड्ढा का कहना है कि कांग्रेस "हर घर नौकरी के अपने मुख्य चुनाव वादे को पूरा कर रही है परन्तु मामूली संशोधन के साथ। यह नौकरियां प्राप्त करने वाले कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के पारिवारिक मैंबर हैं। ताज़ा लाभपात्री उप-मुख्यमंत्री रंधावा का दामाद है।